{"_id":"6a870a040406369d1d02dd05","slug":"bustle-returns-to-the-market-ahead-of-rakhi-demand-for-suits-rises-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-103-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राखी से पहले बाजार में लौटी रौनक, सूट की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राखी से पहले बाजार में लौटी रौनक, सूट की बढ़ी मांग
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। राखी के त्योहार से पहले बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। त्योहार को लेकर लोगों में खरीदारी का उत्साह बढ़ने से कपड़ा बाजार में भी चहल-पहल देखने को मिल रही है। खासकर महिलाओं के सूट की मांग में इस बार अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है।
दुकानदारों के मुताबिक, राखी को देखते हुए ग्राहक नए डिजाइन और रंगों के सूट खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बाजार में अलग-अलग रेंज और डिजाइनों में सूट उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने भी पहले से ही नए स्टॉक मंगवा लिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार नजदीक आने के साथ पिछले कुछ दिनों से बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि राखी से एक-दो दिन पहले बाजार में खरीदारी और तेज होगी। संवाद