फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessmen committed suicide in delhi after writing thirteen suicide note

कारोबारी ने दी जान, 9 अप्रैल से 1 मई के बीच रोजाना लिखा एक सुसाइड नोट

Wed, 03 May 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 May 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
businessmen committed suicide in delhi after writing thirteen suicide note
करावल नगर इलाके में व्यापार में घाटे के बाद कारोबारी ने 13 सुसाइड नोट लिखकर अपनी फैक्ट्री में फांसी लगा ली। मृतक के पास से मिले सभी सुसाइड नोट 19 अप्रैल से 1 मई तक के हैं। इस आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि पिछले करीब 13 दिनों से कारोबारी आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


सभी सुसाइड नोट में उसने नोटबंदी के बाद घाटे का जिक्र किया है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त शालीमार सिटी, गाजियाबाद निवासी पीयूष (43) के रूप में हुई। पीयूष की जौहरीपुर, करावल नगर में पानी की टंकी बनाने की फैक्ट्री है। परिजनों के अुनसार नोटबंदी के कारण पीयूष की फैक्ट्री ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी भी काम छोड़कर चले गए थे

businessmen committed suicide in delhi after writing thirteen suicide note
​रुपये न मिलने के कारण उसके कर्मचारी भी काम छोड़कर चले गए थे। पीयूष ने अपना काम दोबारा से सही करने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। इसी को लेकर वह काफी तनाव में था। शनिवार को परिजनों ने उसे परेशान न होने के लिए दिन भर समझाया भी था।

इस बीच सोमवार रात को पीयूष ने जौहरीपुर स्थित फैक्ट्री में फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने पीयूष को पंखे से लटका देखकर मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस को पीयूष की फैक्ट्री से 13 अलग-अलग सुसाइड नोट बरामद हुए।

सभी में उसने नोटबंदी के बाद हुए घाटे के बारे में और जिंदगी समाप्त करने की बात लिखी है। पुलिस सभी सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed