फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman shot to avenge slap, serious

Delhi NCR News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए कारोबारी को मारी गोली, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादपुर मंडी में वारदात, आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक युवक ने कारोबारी को गोली मार दी। सीने में गोली लगने के बाद पीड़ित अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि करीब चार दिन पहले अनिल ने अनदान नामक एक युवती को किसी बात पर थप्पड़ मार दिया था। यह बात उसके प्रेमी सौरव को पता चली तो उसने सबक सिखाने की नियत से अनिल पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान अनिल ने अपने ऊपर हुए हमले की वजह बताई। उसने अनदान को थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed