{"_id":"22db2878d3f93680aef33df29feccebf","slug":"businessman-shot-in-broad-daylight-in-noida-atta-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े शूटआउट करने वाले पर लगेगी रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े शूटआउट करने वाले पर लगेगी रासुका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 Jun 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के अट्टा गोलीकांड में आरोपी शीबू अवाना पर पुलिस एनएसए लगाने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि अट्टा के सुनहरी बाजार में व्यापारी नवीन आहूजा को ताबड़तोड़ चार गोली मारी गई थीं।
विज्ञापन
एसपी सिटी योगेश सिंह द्वारा व्यापारियों को दिए गए आश्वासन के मद्देनजर पुलिस आरोपी शीबू अवाना पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
इससे आरोपी को जमानत मुश्किल हो जाएगी। इस बारे में सीओ प्रथम शिवराम यादव ने बताया कि आम लोगों और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना न पनपने देने के लिए एनएसए लगाने की कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, नवीन आहूजा की हालत अभी स्थिर है। डॉक्टरों का अनुमान है कि नौ जून तक नवीन का दोबारा आपरेशन कर गोलियां निकाल दी जाएगी।