फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman shot dead on middle road in Delhi Bindapur

Delhi: बिंदापुर में बीच सड़क पर गोली मारकर कारोबारी की हत्या, वारदात के समय मोहित के पास मौजूद थी मोटी रकम

Tue, 11 Oct 2022 02:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 02:43 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मोहित अपने परिवार के साथ मानसकुंज, उत्तम नगर इलाके में रहते थे। इनके परिवार में बड़े भाई रोहित अरोड़ा व अन्य सदस्य हैं। मोहित की आर्य समाज रोड, उत्तम नगर इलाके में साड़ी की दुकान है।

विज्ञापन
Businessman shot dead on middle road in Delhi Bindapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में रविवार देर रात बीच सड़क पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहित अरोड़ा (32) के रूप में हुई है। वारदात के समय मोहित अपने भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस बीच घर के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मोहित के सीने में गोली मारने के बाद बदमाश मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। मोहित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। मोहित की हत्या किसने और क्यों की इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहित अपने परिवार के साथ मानसकुंज, उत्तम नगर इलाके में रहते थे। इनके परिवार में बड़े भाई रोहित अरोड़ा व अन्य सदस्य हैं। मोहित की आर्य समाज रोड, उत्तम नगर इलाके में साड़ी की दुकान है। रोहित व मोहित दोनो भाई इसी दुकान पर बैठते थे। फिलहाल त्योहारी सीजन होने के कारण पिछले कुछ दिनों से दोनों को दुकान पर देर हो जा रही थी। रविवार देर रात को दोनों स्कूटी से घर के लिए निकले। स्कूटी रोहित चला रहे थे। इस बीच दोनों जैसे ही मानसकुंज रोड पर पहुंचे। अचानक सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। इससे पहले की दोनो कुछ समझ पाते एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर मोहित के सीने पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर पैदल ही अलग-अलग दिशा में भागे। रोहित फौरन ही अपने भाई को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। करीब 12.30 बजे सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। बाइक के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है। बाइक यूपी नंबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन


लूटपाट या फिरौती के लिए नहीं हुआ कत्ल...
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि लूटपाट या फिरौती के लिए मोहित का कत्ल नहीं हुआ। हत्या के पीछे कुछ और वजह है। दरअसल जिस समय वारदात हुई उस समय मोहित के पास एक बैग में कई लाख रुपये मौजूद थे। लेकिन बदमाशों ने इस बैग को छुआ भी नहीं। वहीं रोहित ने भाई को किसी भी तरह की कोई फिरौती की कॉल से इंकार किया है। पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश या फिर किसी और वजह से हुई हत्या...
पुलिस ने मोहित का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। वह उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाल रही है। इसके अलावा परिजनों के मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस मोहित के यहां काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजनों से पूछताछ कर इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोहित की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थे। पुलिस को आशंका है कि रंजिश या किसी दूसरी वजह से मोहित को मौत के घाट उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed