फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman shot dead in Azadpur Mandi hit by seven bullets

दिल्ली में चलीं सात गोलियां: बीच मंडी बदमाशों ने धनिया कारोबारी को भून डाला, बिहार से आया था मोहम्मद आलम

Tue, 08 Sep 2026 07:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 07:21 PM IST
सार

मृतक के भाई अब्दुल सत्तार ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद आलम चार महीने अपने गांव में बिताने के बाद हाल ही में दिल्ली वापस लौटे थे और जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक में परिवार के साथ रह रहे थे। रात डेढ़ बजे जब आलम अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी हेलमेट पहने तीन बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Businessman shot dead in Azadpur Mandi hit by seven bullets
धनिया कारोबारी मोहम्मद आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली की सबसे व्यस्त आजादपुर मंडी में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 28 वर्षीय धनिया कारोबारी मोहम्मद आलम की तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पीड़ित के शरीर पर गोलियों के सात घाव मिले हैं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाते हैं।

विज्ञापन

वारदात का खौफनाक मंजर
मृतक के भाई अब्दुल सत्तार ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद आलम चार महीने बाद बिहार के सहरसा स्थित अपने गांव से दिल्ली वापस लौटे थे और जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक में परिवार के साथ रह रहे थे। रात डेढ़ बजे जब आलम अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी हेलमेट पहने तीन बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर आसानी से पैदल ही मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी रंजिश का शक
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि परिवार वालों से पूछताछ में कारोबारी रंजिश की बात सामने आई है। मोहम्मद आलम का कारोबार को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसका जिक्र उसने अपने भाई से भी किया था।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
आदर्श नगर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे केवल आपसी विवाद ही नहीं, बल्कि अन्य सभी संभावित पहलुओं से भी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। फिलहाल, हमलावरों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल और मंडी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed