{"_id":"5d1ab9ce8ebc3e3c90531728","slug":"businessman-robbed-wth-car-in-delhi-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने कारोबारी को कार समेत किया अगवा, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने कारोबारी को कार समेत किया अगवा, एक गिरफ्तार
Tue, 02 Jul 2019 07:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुर इलाके में सोमवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को एक्सयूवी कार समेत अगवा कर लिया और सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर उसे नीचे उतारकर कार समेत फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जीपीएस की मदद से पता लगाकर कंझावला से कार को बरामद कर भाग रहे एक बदमाश नांगल पठानी, रेवाड़ी हरियाणा निवासी रॉबिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुध विहार फेज-वन निवासी नरेश सिंघला (45) का बवाना में प्लास्टिक दानेे की फैक्टरी है। रविवार रात नरेश सिंघला अपने पिता टेकचंद सिंघला के साथ एक्सयूवी कार से घर आ रहा था।
विज्ञापन
कार उसके पिता चला रहे थे जबकि वह पिछली सीट पर बैठा था। जैसे ही उसकी कार सौ फुटा रोड पर पहुंची एक अल्टो कार सवार बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
कार से तीन युवक नीचे उतरे। एक बदमाश ने टेकचंद को पिस्टल दिखाकर उसे नीचे उतरने के लिए कहा। टेकचंद के नीचे उतरते ही बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। जबकि दो अन्य बदमाश पिछली सीट पर बैठ गए। एक बदमाश ने नरेश के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर उससे मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अगवा कर ले जाने लगे।
कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने नरेश को नीचे उतार दिया। इसी बीच टेकचंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कार में जीपीएस लगा हुआ है। जीपीएस में कार का लोकेशन कंझावला स्थित एक अस्पताल के पास आ रहा था।
पीसीआर कर्मियों ने लोकेशन वाली जगह पर दबिश दी। जहां नरेश सिंघला की कार दिख गई। उधर पुलिस को देखकर कार में सवार बदमाश कार को छोड़कर भागने लगे जिनका पुलिस ने पीछा किया और एक बदमाश को दबोच लिया।