फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman lotted at gun point

पिस्टल दिखाकर कारोबारी से 3.5 लाख रुपये लूटे, दिल्ली के प्रसाद नगर में हुई वारदात

Wed, 25 Sep 2019 05:44 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 25 Sep 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
businessman lotted at gun point
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर गारमेंट कारोबारी से साढ़े तीन लाख नकदी समेत अन्य सामान लूट लिए। वारदात के समय पीड़ित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा थे। पीड़ित कुणाल कनोडिया के मुताबिक उनके बैग में 3.30 लाख रुपये, उनका लैपटॉप, दुकान की चाबियां और कुछ अन्य कीमती सामान थे।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मध्य दिल्ली निवासी कुणाल का प्रसाद नगर इलाके में गारमेंट की दुकान है। मार्केट में काफी भीड़ होने की वजह से वह अपनी कार दुकान से काफी दूर पार्क करते हैं। सोमवार रात को वह दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे। कार तक पहुंचने के लिए उन्होंने दुकान के पास से एक ई-रिक्शा लिया। 
विज्ञापन


कार के पास पहुंचकर कुणाल ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने कुणाल से बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने पिस्टल निकाल ली। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देकर कुणाल से बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed