फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman fond missing with car in faridabad

रहस्मय : मालिक कार समेत लापता हुआ वर्कशॉप मालिक

Sat, 21 Feb 2015 06:57 PM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
Businessman fond missing with car in faridabad

काम खत्म करने के बाद घर वापस लौटने को निकला वर्कशॉप मालिक कार समेत लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सेक्टर-16 निवासी अतुल उप्पल की सरसपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वर्कशॉप है। बृहस्पतिवार की शाम काम खत्म होने के बाद वह वर्कशॉप से कार लेकर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। पिता विष्णु कुमार ने बताया कि अतुल वर्कशॉप से निकलते वक्त फोन कर घर लौटने की बात बताता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम न तो उसका फोन ही आया और न वह देर रात तक पहुंचा। इस पर उन्होंने बेटे को उसके मिलने की हर संभावित जगह पर तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेटे के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए सेंट्रल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ सेंट्रल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मालूम हो कि बुधवार की रात को ही एक दूसरी घटना में तीन नकाबपोश बदमाशों ने न्यूकैम कंपनी के सामने से मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव प्रशांत को बंधक बनाकर उनकी कार, नगदी आभूषण आदि लूट लिए।

रात भर घुमाने के बाद उन्हें पलवल में उतार बदमाश कार लेकर फरार हो गए। पुलिस लूटी हुई कार की खोज नहीं कर सकी है। परिजनों को डर है कि कहीं उनका बेटा भी ऐसे ही बदमाशों के हत्थे तो नहीं चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed