फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Business partner thrown from roof in Shahdara Delhi partner ran away after looting Him

नहीं कांपे जालिमों के हाथ: बिजनेस पार्टनर को तीसरी मंजिल से फेंका, लूटपाट कर भागे, तड़प-तड़प कर गई जान

Fri, 20 Oct 2023 08:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Oct 2023 08:58 AM IST
सार

पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर बिजनेस पार्टनर सतीश (38) और गांव दानपुर, बुलंदशहर हीरालाल (55) व बेटे नीतेश उर्फ नितिन बिल्लू (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 1.41 लाख रुपये और जेवर, तमंचा व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Business partner thrown from roof in Shahdara Delhi partner ran away after looting Him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा के बलबीर नगर में लेनदेन के विवाद में बिजनेस पार्टनर ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रोहित जैन को तीसरी मंजिल की बालकनी से फेंक दिया। इसके बाद आरोपी नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में रोहित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर बिजनेस पार्टनर सतीश (38) और गांव दानपुर, बुलंदशहर हीरालाल (55) व बेटे नीतेश उर्फ नितिन बिल्लू (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 1.41 लाख रुपये और जेवर, तमंचा व अन्य सामान बरामद कर लिया है। लोन की रकम न चुकाने पर सतीश और रोहित में विवाद था। हीरालाल से भी 10 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसी बात पर हुए झगड़े उसे नीचे फेंक दिया गया।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि मंगलवार को शाहदरा पुलिस को खबर मिली कि बलबीर नगर में रोहित जैन को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि रोहित को परिजन अस्पताल ले गए हैं। यहां पहुंचने पर उसकी मौत का पता चला। परिजनों का बयान लेकर पुलिस ने हत्या, लूटपाट, समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस को पता चला कि रोहित का सतीश के साथ जींस का कारोबार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने सतीश, हीरालाल और नीतेश की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को सतीश और पिता-पुत्र गांधी नगर इलाके से दबोच लिया गया। सतीश ने बताया कि उसके खाते पर बैंक की क्रेडिट लिमिट 50 लाख थी। रोहित ने खाते से रुपये लेकर काम में इस्तेमाल कर लिए थे। वह रुपये नहीं लौटा रहा था। दूसरी ओर शर्ट का कारोबार करने वाले हीरा ने बताया कि रोहित ने उसे 10 लाख का लोन दिलाने की बात कहकर रुपये हड़प लिए थे।

विज्ञापन

20 से 30 रुपये के लिए चाकू से गोदकर हत्या
दूसरी वारदात में 12वीं पास करने के बाद धौलपुर, राजस्थान से बीस दिन पहले पिता के पास दिल्ली घूमने आए राजू की बृहस्पतिवार सुबह चंद रुपयों के लिए चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस को पुता चला है कि राजू की जेब में 20 से 30 रुपये थे। माना जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर हमला किया गया है। पुलिस सीसीटीव खंगालकर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमर काॅलोनी निवासी दौलतराम निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

12वीं पास करने के बाद बेटा राजू उनके पास पहली बार दिल्ली घूमने आया था। सुबह वह 9:30 बजे कालकाजी मंदिर दर्शन करने गया था। कुछ देर बाद वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। मामले की पीसीआर कॉल पहले कालकाजी थाने को दी गई। बाद में अमर कॉलोनी थाने को सूचना दी गई। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि कालिंदी कुंज पार्क से गुजरते समय राजू के साथ लूटपाट की गई। उसने विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed