फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   business of fake milk increases in winter know how poisonous milk is made

सर्दी आते ही बढ़ जाता है नकली दूध का कारोबार, दूधिया ऐसे बनाते हैं जहरीला दूध

Thu, 05 Dec 2019 06:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
business of fake milk increases in winter know how poisonous milk is made
दूध - फोटो : अमर उजाला

सर्दी का मौसम आते ही जिले में मिलावटी दूध का डेयरियों पर कारोबार बढ़ जाता है। जहां दूधिया और डेयरी संचालक जमकर कमाई करते हैं, वहीं इससे लोगों के स्वास्थ्य को भारी नुकसान होता है। लोगों की ओर से कई बार इस संबंध में मांग उठाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


नहारिका गांव के शौकीन एडवोकेट, चितोड़ा के मोहम्मद फारुख, साकरस के शमीम अहमद, बघोला के मोहम्मद आरिफ आदि ने बताया कि जिले में हर तीसरे गांव में दूध की डेयरी खुली हुई है। सर्दी का मौसम आते ही डेयरी व ग्रामीण दूधियों को चांदी हो जाती हैं। नकली दूध का कारोबार एकाएक बढ़ जाता है। मिलावटी दूध की सारी खपत किसी न किसी रूप में शहरों में होती है। शहर के लोग जहरीला दूध खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


कैसे होती है दूध में मिलावट
एक लीटर दूध में पहले कपड़े धोने की ईजी बड़े बर्तन में मिलाई जाती है। उसके बाद एक लीटर रिफाइंड मिलाया जाता है। लगभग आधे घंटे तीनों को मिलाकर 10 लीटर पानी मिला कर 12 किलो दूध तैयार किया जाता है। इसके बाद इसमें यूरिया खाद, गीली ग्लूकोस या फिर पनीर का गंदा पानी मिलाया जाता है। दूधिया 10 लीटर से 100-100 लीटर तक दूध बनाकर डेयरियों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी दूध का नुकसान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे दूध के प्रयोग से कैंसर, दमा, लकवा, हार्ट अटैक, एनीमिया जैसी जानलेवा बीमारी होती है। 

समय-समय पर दूध के नमूने लेकर जांच की जाती है। जल्दी ही ऐसी सभी डेयरियों पर कार्यवाई की जाएगी। - डॉ. राजीव बातिश, जिला सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed