{"_id":"5f2762bc566b6972152acf13","slug":"business-community-engaged-in-making-august-5-a-historic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने में जुटे व्यापारी, घंटा-घड़ियाल बजाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने में जुटे व्यापारी, घंटा-घड़ियाल बजाने की तैयारी
Mon, 03 Aug 2020 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
राम मंदिर निर्माण शुरू होने की तैयारी ना केवल अयोध्या में है बल्कि इस दिन को ऐतिहासिक दिन बनाने की तैयारी में कई संगठन जुड़े हुए है। व्यापारियों के संगठन ने भी एलान किया है कि राम मंदिर निर्माण शुरू होने पर दीप उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
कन्फेडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का कहना है कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 5 अगस्त को भारत के स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक श्री राम मंदिर के निर्माण के प्रारम्भ होने के अवसर पर 4 अगस्त को देश भर में व्यापारी अपने घरों और बाजारों में सुंदरकांड का पाठ करेंगे। 5 अगस्त को व्यापारी सारे देश में अपनी दुकानों और घरों में दीप जलाकर शंख नाद और घंटे-घड़ियाल बजाएंगे।
विज्ञापन
कन्फेडरेशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि व्यापारियों को भी भगवान राम के मंदिर का इंतजार है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अगले कार्यक्रम में 9 अगस्त, भारत छोड़ो आंदोलन के दिन को देश भर के व्यापारी चीन भारत छोड़ो अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
इस दिन देश भर में 800 से ज्यादा स्थानों पर व्यापारी संगठन शहर के किसी प्रमुख स्थान पर एकत्र होकर चीन भारत छोड़ो का शंखनाद करेंगे। इस वर्ष के राखी त्यौहार ने चीन को 4 हजार करोड़ रुपये के राखी व्यापार का बड़ा झटका देकर इस मिथक को तोड़ दिया हैं की भारत में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार नहीं हो सकता। बताया की एक अनुमान के अनुसार देश में प्रतिवर्ष लगभग 50 करोड़ राखियों का व्यापार होता है जिसकी कीमत लगभग 6 हजार करोड़ रुपये है।
उधर, पांच अगस्त को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन भी दीपोत्सव मनाने की अपील कर रहे है। रोहिणी सेक्टर-6 के आरडब्ल्यूए संरक्षक याद राम वत्स ने अपील की है कि अपने घरों को दीपावली की तरह सजाए। चेयरमैन अतुल सिंघल ने कहा कि ऐतिहासिक दिन होगा।