{"_id":"6aeb503581ae80b7ba01cfab","slug":"bus-services-to-uttarakhand-will-be-increased-during-the-festive-season-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2867-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्योहारों के दौरान उत्तराखंड के लिए बढ़ेंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्योहारों के दौरान उत्तराखंड के लिए बढ़ेंगे बसों के फेरे
विज्ञापन
आनंद विहार आईएसबीटी से रोजाना 120 से 130 बसें चलाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। त्योहारों के दौरान उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम (यूटीसी) ने आनंद विहार आईएसबीटी से बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की है। इसके तहत त्योहार के दौरान प्रतिदिन 120 से 130 बसों के फेरे लगाने की योजना है।
सामान्य दिनों में आनंद विहार आईएसबीटी से उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के लिए औसतन 100 बसें संचालित होती हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में भीड़ हो जाती है और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
यूटीसी अधिकारी मुनेश कुमार ने बताया कि त्योहारों पर उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होता है। इसे देखते हुए सामान्य दिनों की तुलना में 20 से 30 अतिरिक्त बस फेरे लगाने की तैयारी है। इससे बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।