{"_id":"9d16eef22882d70d4254fec85adc8eaf","slug":"burning-mattress-warehouse-in-patel-nagar-stampede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल नगर में गद्दे का गोदाम जला, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल नगर में गद्दे का गोदाम जला, मची भगदड़
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल नगर फर्स्ट जे-ब्लॉक में गद्दे के गोदाम में सोमवार देर शाम आग लग गई, गनीमत रही कि उस वक्त गोदाम बंद था। एहतियातन आसपास के घरों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए।
आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम में दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने साढे़ तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है।
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि आग शाम को पौने सात बजे लगी थी, सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। गोदाम का ताला बंद था, जिसे तोड़कर फायरमैन अंदर गए।
विज्ञापन
फायर टेंडर की चार गाड़ियों ने करीब दस चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया था। रात करीब साढे़ दस बजे आग बुझी, गोदाम मालिक के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग की लपटें फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई थीं, करीब दस घरों के लोग बाहर निकल आए थे।