फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Burari double murder case Two shooters arrested, two accused have already been arrested

बुराड़ी दोहरे हत्याकांड मामले में दो शूटर गिरफ्तार, दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2020 10:47 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 11 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Burari double murder case Two shooters arrested, two accused have already been arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार में बुधवार रात को हुई दो युवकों की हत्या मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों शूटरों की पहचान मुकुंदपुर निवासी शाही हसन उर्फ सैसन(20) और जाहिद उर्फ हकला(24) के रूप में हुई है। दोनों की मूलरूप से हाथरस, यूपी के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह के अनुसार बुराड़ी में गत बुधवार को दो युवक अनुज और आनंद की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थीं। बुराड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपी शालीमार बाग इलाके के घोषित बदमाश अनिल और अरमान को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। शाखा इंस्पेक्टर रमेश लांबा को सूचना मिली थी कि दोहरे हत्याकांड के दो अन्य आरोपी शाही हसन व जाहिद नरेला औद्योगिक क्षेत्र में आएंगे। इंस्पेक्टर रमेश लांबा की देखरेख में एसआई तरूण राणा व हवलदार राजेश की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शाही हसन ने बताया कि वह अनुज और आंनद के लिए काम करता था। दोनों ही ड्रग्स का धंधा करते थे। शाही हसन ने उनके लिए काम करने से मना कर दिया तो दोनों पीड़ितों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस बात पर शाही हसन ने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने व जाहिद से यूपी से हथियार मंगाए थे और दोनों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता लगा कि स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार उर्फ स्वामी व अरमान अली भी हत्या की साजिश में शामिल थे। अरमान अली शाही हसन का भतीजा है। मूलरूप से हाथरस का रहने वाला शाही हसन पेंटर का काम करता था। बाद में उसने अनुज व आनंद के लिए काम करना शुरू कर दिया था। अनुज व आनंद विवादित प्रॉपर्टी को कब्जाने का काम करते थे। हाथरस, यूपी निवासी जाहिद भी अनुज व आनंद के लिए काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed