फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   burari death case: narayani devi postmortem report to come today and other revelation

1 घर 11 मौतें: आज खुलेगा परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत का राज, आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Thu, 12 Jul 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
burari death case: narayani devi postmortem report to come today and other revelation
burari death case - फोटो : विवेक निगम

दिल्ली के बुराड़ी के संतनगर में एक घर में हुई 11 मौतों में आज घर की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत का राज खुल जाएगा। गौरतलब है कि आज परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने वाली।

विज्ञापन


11 सदस्यों में से सिर्फ एक नारायणी देवी का शव ही फंदे से झूलता नहीं बल्कि एक अलग कमरे में फर्श पर पड़ा मिला था। अब तक 11 में से 10 शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन


नारायणी देवी के शव के बारे में अब तक जो जांच हुई है उसमें गला दबने को मौत की वजह बताया गया है। इस मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज होने की संभावना है। पुलिस एक-दो दिन में 11 लोगों के विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से जो रजिस्टर मिले हैं, वह किसने लिखे

burari death case: narayani devi postmortem report to come today and other revelation

दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने हैंडराइटिंग के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया, ताकि पता लगाया जा सके कि घर से जो रजिस्टर मिले हैं, वह किसने लिखे थे।

पुलिस ने बुराड़ी स्थित एक स्कूल, बैंक और तिमारपुर स्थित स्कूल को हैंडराइटिंग के नमूने लेने के लिए पत्र लिख दिया है। तिमारपुर स्थित स्कूल में भाटिया परिवार के बच्चे शिवम और ध्रुव पढ़ते थे। पुलिस ने प्रियंका के कार्यालय में पत्र लिखकर हैंडराइटिंग के नमूने मांगे हैं।

दिल्ली में कई बार हुई हैं सामूहिक आत्महत्याएं
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत अगर खुदकुशी है तो राजधानी में इससे पूर्व भी कई परिवारों के सामूहिक रूप से खुदकुशी की वारदात सामने आ चुकी है। हालांकि बुराड़ी की घटना ने सुनने वालों को भीतर तक झकझोरकर रख दिया है।

राजधानी में 9 सितंबर 2016 को जाफरपुर कलां इलाके में डीटीसी चालक भगवान दास ने अपनी पत्नी शारदा और बेटी सरिता के साथ जहर पीकर जान दे दी थी। जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले उसके बेटे ने फांसी लगा ली थी।

burari death case: narayani devi postmortem report to come today and other revelation
burari death case

इस घटना से पूरा परिवार आहत था और उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। वर्ष 2016 के अगस्त व सितंबर में पूर्वी दिल्ली में सामूहिक खुदकुशी काफी चर्चा में रही। 27 सितंबर 2016 को नीलकंठ अपार्टमेंट में रहने वाले आईपीएस अधिकारी बीके बंसल ने अपने बेटे योगेश के साथ खुदकुशी कर ली थी।

इससे पूर्व 26 अगस्त को बीके बंसल की पत्नी सत्यबाला और बेटी नेहा ने खुदकुशी कर ली थी। गौरतलब है कि बीके बंसल को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से परिवार तनाव में था।

इसी तरह 13 फरवरी 2017 को बेगमपुर इलाके में राजेश नाम के ट्रांसपोर्टर ने पत्नी उमा और बेटी स्वाति की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में पता चला कि परिवार को आर्थिक तंगी थी।

छावला इलाके में भी 1 जनवरी 2018 को एक व्यक्ति ने पत्नी, बच्ची और बेटे को जहर देकर मारा और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि परिवार में आपसी कलह थी।

हालांकि समय पर उपचार मिलने से बच्ची को बचा लिया था। गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में 26 मार्च 2018 को एक शख्स ने अपनी सात वर्षीय बच्ची और पत्नी को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच में पता चला कि विक्की ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed