फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   burari 11 deaths case: postmortem of narayani devi came which says hanging is reason of death

बुराड़ी केसः नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, हत्या नहीं फांसी लगने से ही हुई मौत

Thu, 12 Jul 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
burari 11 deaths case: postmortem of narayani devi came which says hanging is reason of death

दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में 11 मौतों के मामले में अब नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और ये बात साफ हो गई है कि सभी 11 सदस्यों की जान फांसी पर लटकने की वजह से हुई।

विज्ञापन


पुलिस अपनी शुरुआती जांच में नारायणी देवी की मौत को हत्या मान रही थी। क्योंकि उनका शव एक अलग कमरे में जमीन पर पड़ा मिला था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने अब यह बात साफ कर दी है कि भाटिया परिवार के सभी सदस्यों की मौत फांसी लगने के कारण हुई।
विज्ञापन


बुराड़ी कांड में 11 लोगों की मौत के मामले की मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। पुलिस को भाटिया परिवार के दस लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 11 लोगों की मौत फांसी लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कुछ लोगों की गर्दन की हड्डी टूट गई थी। भाटिया परिवार के 11 लोगों के शवों का मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के तीन-तीन डॉक्टरों के दो मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था।

विसरा रिपोर्ट का इंतजार

burari 11 deaths case: postmortem of narayani devi came which says hanging is reason of death

इससे पहले भाटिया परिवार के 11 में से दस लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच कर रहे डीसीपी डॉ. जॉय टर्की को मिल गई थी। इसमें खुलासा हुआ था कि शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। 


पुलिस जल्द ही 11 लोगों के विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज देगी। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने हैंडराइटिंग के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया, ताकि पता लगाया जा सके कि घर से जो रजिस्टर मिले हैं, वह किसने लिखे थे।

पुलिस ने बुराड़ी स्थित एक स्कूुल, बैंक और तिमारपुर स्थित स्कूल को हैंडराइटिंग के नमूने लेने के लिए पत्र लिख दिया है। तिमारपुर स्थित स्कूल में भाटिया परिवार के बच्चे शिवम और ध्रुव पढ़ते थे। पुलिस ने प्रियंका के कार्यालय में पत्र लिखकर हैंडराइटिंग के नमूने मांगे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed