{"_id":"5d6fe60e8ebc3e01586eeba5","slug":"bullet-motorcycle-challan-of-35-thousand-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः बुलेट की नंबर प्लेट पर लिखा था जाट, पुलिस ने काटा 35 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः बुलेट की नंबर प्लेट पर लिखा था जाट, पुलिस ने काटा 35 हजार का चालान
Wed, 04 Sep 2019 09:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
बुलेट मोटरसाइकिल का कटा 35 हजार का चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सितंबर से देशभर में लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट के कारण वाहन चालकों की शामत आ गई है। चाहे दो पहिया हो या फिर चार पहिया वाहन चालक, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर हर किसी का भारी भरकर चालान कट रहा है। गुरुग्राम में एक स्कूटी चालक का जहां 23 हजार का चालान कटा था, वहीं बुधवार को फरीदाबाद यातायात पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल का 35 हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
गांव बहादरपुर, तिगांव निवासी राहुल ने बताया कि बुधवार को 12वीं कक्षा का कंपार्टमेंट का पेपर था। वह और उसका भाई दोनों पेपर देकर वापस लौट रहे थे। बाटा फ्लाइओवर के नीचे यातायात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चेकिंग के दौरान राहुल के पास न तो लाइसेंस था, न आरसी, न पोल्यूशन सर्टीफिकेट, न इंश्योरेंस था। इसके अलावा तीन सवारी बैठे थे, चालक व पीछे बैठी सवारी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था और साइलेंसर से पटाखे जैसी धमाके वाली आवाज भी आ रही थी। राहुल आठ यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः गुरुग्रामः 10 नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया एक वाहन चालक, कटा 59 हजार का चालान
विज्ञापन
इस पर यातायात पुलिस कर्मी एएसआई गजराज ने उसका चालान काटा, जोकि 35 हजार रुपये का है। राहुल ने बताया कि उन्होंने चार-पांच माह पहले ही नई बुलेट ली है। गाड़ी के सारे कागज पूरे हैं। उसका पास प्रशिक्षु (लर्निंग) लाइसेंस है। बृहस्पतिवार को ही वह चालानिंग ब्रांच में भुगतान कर देगा।
तीन नहीं दो ही सवारी थी
अमर उजाला से बातचीत में राहुल ने बताया कि पुलिसकर्मी ने चालान में तीन सवारी लिखा है। मगर मोटरसाइकिल पर वह दो ही लोग थे। कहने के बावजूद पुलिसकर्मी ने उनकी बात नहीं सुनी और चालान पर तीन सवारी ही लिख दिया।
ये भी पढ़ेंः ट्रोलर्स ने नए मोटर व्हीकल एक्ट पर लिए मजे, सेक्रेड गेम्स का सीन शेयर कर लिखा- चालान तो देना होगा
25 हजार ले कर निपटा दो
राहुल ने बताया कि चालान के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी से अनुरोध किया था कि उसके पास अभी 25 हजार रुपये हैं। वह इतने का ही चालान कर ले और उससे पैसे लेकर उन्हें छोड़ दे। मगर पुलिसकर्मी नहीं माना और उसने अनाप-शनाप धारा लगाकर 35 हजार रुपये का चालान कर दिया। अब सुबह वह चालान का भुगतान कर मोटरसाइकिल छुड़वाएंगे।
यातायात पुलिस ने शुरू किए चालान
तीन दिन की छूट देने के बाद यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान करने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर करीब 90 चालान किए। इसमें एक हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक के चालान हुए। वहीं चालान शुरू होने से लोग पुलिसकर्मियों से अनुरोध कर रहे हैं कि एक बार माफ कर दें, अगली बार वे नियमों का पालन करेंगे। इस दौरान पुलिस भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दे रही है।