फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bullet fired during a panchayat over a plot dispute injuring two people

पंचायत में चली गोली: प्लॉट के विवाद को सुलझाने बैठे थे लोग... कहासुनी के बाद हुई फायरिंग, दो लोग हुए घायल

Sun, 28 Sep 2025 06:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Sep 2025 06:34 PM IST
सार

पंचायत में कहासुनी होने पर गाली गलौज हो गई। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों द्वारा आपस में फायरिंग की गई। फायरिंग होने के दौरान अशोक के पैर में और सोमेंद्र के हाथ में गोली लग गई।

विज्ञापन
Bullet fired during a panchayat over a plot dispute injuring two people
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में प्लॉट के विवाद को लेकर चल रही पंचायत में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र की रामपुर फतेहपुर गांव में तेजवीर फौजी व भरत सिंह परिवार के साथ रहते हैं। भारत सिंह ने एक प्लॉट को मायचा गांव निवासी विकल को बेच दिया था। प्लॉट पर कब्जा लेने को लेकर कई बार वार्ता की गई थी। लेकिन कब्जा नहीं मिलने पर रविवार को रामपुर फतेहपुर गांव में दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। पंचायत में कहासुनी होने पर गाली गलौज हो गई। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों द्वारा आपस में फायरिंग की गई। फायरिंग होने के दौरान अशोक के पैर में और सोमेंद्र के हाथ में गोली लग गई। गोली चलने पर पंचायत में हलचल मच गई। गोली लगने से घायल होने पर उनको उपचार के लिए ले अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed