{"_id":"6249d6c85e40b0611b203f32","slug":"bull-attacked-on-policeman-soldier-jumped-in-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड ने पुलिसकर्मी पर किया हमला: हवा में उछला सिपाही, सीसीटीवी में कैद हुआ वाकया, वीडियो देख ये कह रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड ने पुलिसकर्मी पर किया हमला: हवा में उछला सिपाही, सीसीटीवी में कैद हुआ वाकया, वीडियो देख ये कह रहे लोग
Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में ड्यूटी के दौरान सांड ने पुलिसकर्मी पर हमला किया है। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना इलाके में इलाके में आवारा पशुओं का आतंक है। अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
आवारा सांड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आवारा पशुओं का आतंक है। यहां दयालपुर इलाके में एक आवारा सांड ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को उठाकर पटक दिया। हमले के बाद सांड आगे बढ़ा तो बाकी पुलिसकर्मी उसकी मदद को दौड़े। पुलिसकर्मी को गंभीर चोट लगी। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को वायरल हो गया। फिलहाल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बताई जा रही रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वारयल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दयालपुर थाने में तैनात सिपाही ज्ञानचंद करावल नगर के शेरपुर चौक के पास मौजूद है। सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है। अचानक पीछे से आए सांड ने सिपाही को अपने सींग में उठाकर हवा में उछाल दिया। गनीमत यह रही कि इसके बाद सांड ने सिपाही पर दोबारा हमला करने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह सड़क के दूसरी ओर जाता हुआ दिखता है। ज्ञानचंद की कमर में गंभीर चोट आई है। सांड के वहां से जाते ही बाकी पुलिसकर्मी वहां पहुंचते हैं। एक राहगीर की मदद से उसे पहले सड़क किनारे किया जाता है। बाद में निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है। स्थानीय व्यक्ति अनिल का कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं का खासा आतंक है। अक्सर यहां पशु किसी ने किसी पर हमला करते रहते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन