फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr violence jeetu bail application to be filed today and all update and development

बुलंदशहर हिंसाः जीतू की जमानत याचिका खारिज, छुड़ाने के लिए लगी है वकीलों की फौज

Mon, 10 Dec 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 10 Dec 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence jeetu bail application to be filed today and all update and development
आरोपी जितेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने के आरोपी जीतू फौजी को आज सीजेएम की अदालत से निराशा हाथ लगी। अदालत ने जीतू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार को जीतू का वकील जिला जज के कोर्ट में याचिका दायर करेगा। बताया जा रहा है कि जीतू की जमानत के लिए वकीलों की फौज लगाई गई है।

विज्ञापन


जिला कारागार में फौजी जीतू से उसके भाई और मामा मिलने पहुंचे तो वह खुद को लगातार निर्दोष बताता रहा। वह अपने परिवार से भी बोलता रहा कि मैं हंगामे में था, लेकिन नहीं चलाई गोली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को भी एसटीएफ, एसआईटी और क्राइम ब्रांच की करीब छह घंटे की पूछताछ में स्याना बवाल का आरोपी फौजी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू टूट गया। उसने बवाल के दौरान घटनास्थल पर मौजूद होने की बात कबूल की, हालांकि वह इंस्पेक्टर को गोली न मारने की बात पर अड़ा रहा। पूछताछ की शुरुआत में उसने खुद को निर्दोष बताया। इस दौरान कई बार उसके बयानों में अंतर भी आया। वहीं, जीतू को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के सोपोर स्थित सेना यूनिट के जवान और स्याना बवाल के आरोपी जीतू को शनिवार मेरठ लेकर पहुंचे थे। जहां उससे एसटीएफ के आला अधिकारियों ने पूछताछ की थी। शुरुआती पूछताछ में उसने इंस्पेक्टर को गोली मारने की बात से इंकार किया था। साथ ही कहा था कि वह हंगामे के दौरान वहां मौजूद ही नहीं था।

देर रात उसे बुलंदशहर पुलिस और एसआईटी के हवाले कर दिया गया जहां से उसे सुबह करीब छह बजे स्याना कोतवाली ले जाया गया। एसआईटी के सीओ व अन्य ने उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस कस्टडी में उसे रविवार सुबह करीब दस बजे पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय लाया गया।

वहां करीब पांच घंटे बंद कमरे में उससे पूछताछ की गई। इस दौरान वह पहले तो खुद को निर्दोष बताते हुए मौके पर मौजूदगी की बात से इनकार करता रहा, लेकिन जब उसे वीडियो फुटेज व अन्य चीजें दिखाई गईं तो उसने हंगामे में शामिल होने की बात कबूल की।

उसने बताया कि वह घर से श्रीनगर स्थित अपनी यूनिट जाने के लिए निकला था, लेकिन हंगामा होता देख रुका और अपने दोस्तों के साथ शामिल होकर केवल नारेबाजी की थी। फायरिंग के बाबत पूछने पर उसने उस वक्त मौके पर नहीं होने की बात कही।

डेढ़ घंटे में 50 बार देखी बवाल की वीडियो

bulandshahr violence jeetu bail application to be filed today and all update and development

डेढ़ घंटे में 50 बार देखी बवाल की वीडियो
एसटीएफ के अधिकारियों ने चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल की कई वीडियो देखीं। इनमें दो महत्वपूर्ण वीडियो एसटीएफ के पास हैं। फोरेंसिक लैब से भी इनकी जांच कराई जा रही है जिसमें एक युवक पर भी शक है कि शायद उसने गोली चलाई। उस वीडियो को एसटीएफ ने जितेंद्र उर्फ जीतू को भी दिखाया, जिसमें यह बताया गया कि वह युवक जीतू नहीं बल्कि दूसरा युवक है।

12.50 पर निकलने की बात कही, लेकिन नहीं था सुबूत
पूछताछ के दौरान जीतू ने बताया कि वह हंगामे के दौरान दोपहर करीब 12.50 पर मौके से निकल गया था। उसका कहना था कि उसे गुलावठी से दिल्ली जाने के लिए बस पकड़नी थी। अधिकारियों ने जब इस बाबत उससे सुबूत मांगा तो वह कोई तथ्य नहीं दे सका।

एसपी देहात का भी हुआ तबादला
स्याना बवाल के बाद एसपी ग्रामीण रईस अख्तर का भी शासन ने तबादला कर दिया। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक, मॉडर्न कंट्रोल रूम में तैनात मनीष मिश्र को एसपी देहात बुलंदशहर के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed