{"_id":"5c50103dbdec22736d6a0d05","slug":"bulandshahr-violence-inspector-subodh-family-reach-bulandshahr-querry-about-his-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद इंस्पेक्टर सुबोध के परिवार ने की बुलंदशहर एसएसपी से मुलाकात, बरामद मोबाइल के बारे में की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध के परिवार ने की बुलंदशहर एसएसपी से मुलाकात, बरामद मोबाइल के बारे में की पड़ताल
Tue, 29 Jan 2019 02:05 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के स्याना हिंसा में शहीद हुए सुबोध सिंह की पत्नी और बेटा आज (29 जनवरी) बुलंदशहर एसएसपी से मिले। शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी और बेटा स्याना हिंसा में हुई अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
शहीद के बेटे ने कहा कि उन्हें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। उन्हें भरोसा है कि पुलिस सभी आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।
शहीद का परिवार आज उनके मोबाइल के बारे में पूछताछ के लिए आया था। दरअसल दो दिन पहले ही सुबोध के हत्यारोपी प्रशांत नट के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध के मोबाइल के साथ ही अन्य 5 मोबाइल भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
उसी सीयूजी मोबाइल के बारे में पूछने के लिए शहीद का परिवार मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचा था। वह जानना चाहते थे कि मोबाइल से कोई सुराग मिला कि नहीं। इसके साथ ही परिवार ने ये भी बताया कि उन्हें जो सहायता राशि मिली हैं उससे वृंदावन में वृद्घाश्रम बनवाया जाएगा।
विज्ञापन