फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr violence inspector murderer prashant sent 14 days jail, says i am innocent witness come

बुलंदशहर हिंसाः अदालत में इंस्पेक्टर सुबोध का हत्यारोपी बोला- मैंने नहीं मारी गोली

Fri, 28 Dec 2018 05:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Dec 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence inspector murderer prashant sent 14 days jail, says i am innocent witness come
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रशांत - फोटो : अमर उजाला

चिंगरावठी पुलिस चौकी बवाल प्रकरण में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने वाले् प्रशांत नट को आज (28 दिसंबर) सीजेएम के कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने उसकी रिमांड नहीं मांगी।

विज्ञापन


हालांकि पूर्व में इंस्पेक्टर सुबोध के हत्यारोपी के रूप में गिरफ्तार किए गए जीतू फौजी की तरह ही प्रशांत ने भी यही कहा कि उसने दरोगा को गोली नहीं मारी है। वहीं इस मामले में एक मुकेश नाम का गवाह सामने आ गया है और उसने कहा कि प्रशांत ने ही इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारी है। मुकेश चिंगरावठी माजरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रशांत को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुलंदशहर-नोएडा बॉर्डर पर पकड़े गए प्रशांत से पूछताछ के बाद पुलिस ने बवाल में मारे गए सुमित की मौत का भी खुलासा कर दिया। पुलिस गिरफ्तारी के बाद प्रशांत नट को लेकर मौके पर पहुंची और 3 दिसंबर की घटना का सीन रीक्रिएट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि इंस्पेक्टर पर सबसे पहले आरोपी कलुआ ने कुल्हाड़ी से वार किया था। सुमित ने पत्थर फेंके थे, जिसमें इंस्पेक्टर खेत में गिर गए थे।


इंस्पेक्टर ने बचाव में गोली चलाई तो एक गोली सुमित को लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब 10 मिनट बाद जॉनी, राहुल, डेविड के साथ वापस लौटे प्रशांत ने इंस्पेक्टर की ही पिस्टल छीनकर उनकी आंख के पास गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना वाले दिन मौजूद रहे दो गवाहों ने भी इंस्पेक्टर को गोली मारने में प्रशांत की पहचान कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed