{"_id":"5cf754a1bdec22070518e53d","slug":"bulandshahr-mp-says-if-inconvenience-due-to-someone-festival-of-any-religion-it-should-not-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के सांसद का ईद को लेकर बड़ा बयान, सड़कों पर नमाज पढ़ी तो करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के सांसद का ईद को लेकर बड़ा बयान, सड़कों पर नमाज पढ़ी तो करेंगे शिकायत
Wed, 05 Jun 2019 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
डा. भोला सिंह (File)
बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह का ईद के ठीक एक दिन पहले नमाज को लेकर बड़ा बयान सामने आया। उनका कहना है कि नमाज पढ़ने के लिए सड़कों को जाम न किया जाए, इससे लोगों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
भोला सिंह ने कहा कि इसके बजाय लोगों को मस्जिदों में या घरों में नमाज पढ़ना चाहिए। सड़कों पर नमाज पढ़ने से अस्पताल आने-जाने वालों के अलावा अन्य लोगों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर किसी धर्म के त्योहार से और लोगों को कोई परेशानी होती है तो ऐसा नहीं होना चाहिए। आपकी श्रद्धा की अभिव्यक्ति के लिए एक जगह बनी है, इसके लिए सड़क नहीं बंद करनी चाहिए। अगर ये होता है तो ये गलत है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
भोला सिंह ने कहा जब भी हम त्योहार मनाए तो ये ध्यान रखें कि दूसरे लोगों को असुविधा न हो। हिंदू लोग जब होली, दिवाली और रक्षाबंधन मनाते हैं तो पूरा देश ये त्योहार मनाता है और उससे किसी को तकलीफ भी नहीं होती। सड़कों पर नमाज़ पढ़ने पर शासन से शिकायत की जाएगी।