फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr: girl kidnapped and misdeed in car, police lodged FIR

बुलंदशहर: युवती का अपहरण कर चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 06 Dec 2020 08:59 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 06 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr: girl kidnapped and misdeed in car, police lodged FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

खुर्जा के छतारी कस्बा निवासी युवती का गत तीन दिसंबर को गैर समुदाय के युवकों ने कार से अपहरण कर लिया। साथ ही आरोपियों ने चलती कार में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वारदात के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली और शिकायत करने पर उसकी वीडिया वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे कार से रास्ते में ही फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कस्बा निवासी युवती ने रविवार देर शाम थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत तीन दिसंबर को वह दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसे गाड़ी में अंदर खींच लिया और अपहरण कर अपने साथ ले गए। इसके आरोपी उसे बैरम नगर रोड पर ले गए और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। साथ ही मामले की कहीं भी शिकायत करने पर आरोपियों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी उसे रास्ते में ही कार से धक्का देकर भाग गए। आरोप है कि रविवार सुबह भी फिर से उक्त आरोपी युवक अपने साथियों संग घर आया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते इलाके में तनाव पसरा हुआ है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अकरम समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है। 

वीडियो के कारण दो दिन बाद की शिकायत
पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं, अब पीड़िता ने परिजनों से शिकायत की और आरोपियों की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 


एसएसपी, संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed