फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   built physical relationship because of Facebook friendships, and now this

फेसबुक पर दोस्ती कर बनाए शारीरिक सबंध, और अब किया ऐसा

Tue, 09 Jun 2015 01:41 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
built physical relationship because of Facebook friendships, and now this

बीसीए छात्र ने फेसबुक पर महिला से दोस्ती कर संबंध बनाए और पर्सनल फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 30 लाख की रंगदारी मांगी। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र को वैशाली सेक्टर-7 रामप्रस्थ ग्रीन से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि मथुरा के कृष्णापुरम निवासी राज गुप्ता फिलहाल दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहता था। वह शिएट्स यूनिवर्सिटी मथुरा से बीसीए चौथे सेमेस्टर का छात्र है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक दिल्ली में ही अकाउंट्स की पार्ट टाइम जॉब करता था। राज करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए वैशाली सेक्टर-7 रामप्रस्थ ग्रीन निवासी एक गृहिणी के संपर्क में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद हुआ तो महिला को दी धमकी और मांगे 30 लाख

built physical relationship because of Facebook friendships, and now this

इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और संबंध बन गए। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले महिला और छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने महिला से 30 लाख रुपये मांगे।


न देने पर उसने पर्सनल फोटो को सार्वजनिक करने और पति को भेजने की धमकी दे डाली। पुलिस के अनुसार डरी सहमी महिला ने यह बात सबसे छिपाए रखी। मगर पिछले सप्ताह पति को पता चल गया।

जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने महिला के जरिए उसे वैशाली बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद छात्र ने कहा कि उसने गलती कर दी। उसने महिला के पति से माफी भी मांगी।

घर पर पोस्टर किया चस्पा, लिखा- 30 लाख या घर की इज्जत

built physical relationship because of Facebook friendships, and now this

आरोपी ने महिला के घर के गेट पर हाथ से लिखा एक पोस्टर चस्पा कर दिया। जिस पर लिखा था 30 लाख या अपने घर की इज्जत, क्या चाहता है।

अगर 30 लाख न दिए तो पत्नी की फोटो बाजार में फैला दूंगा।’ पोस्टर देखने के बाद पति ने महिला से पूछताछ की। जिसके बाद उसे पूरी कहानी का पता चला। इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी ने बताया कि पुलिस उसे पकड़ न सके इसके चलते उसने फोन न करते हुए लिखकर रंगदारी मांगी। पुलिस ने महिला से आरोपी को फोन कराकर उसे रामप्रस्थ मिलने के लिए बुलवाया। साथ ही रुपये देने की बात भी कही। जिसके बाद आरोपी रविवार को वैशाली रामप्रस्थ पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed