{"_id":"311749fbdb3881098b59e3d9fd0f0dad","slug":"builds-news-parking-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन पार्क में बनेगी एक नई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन पार्क में बनेगी एक नई पार्किंग
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2014 07:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के टाउन पार्क में आने वाले लोगों को पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके तहत टाउन पार्क के साथ बनी सड़क को हुडा की ओर से चौड़ा करने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क शहर के सबसे बड़े पार्को में शुमार है। करीब 46 एकड़ जमीन पर फैले इस पार्क को हुडा की ओर से मेंटेन किया जाता है। शहर के बीचों बीच होने के कारण रोजाना काफी लोगों का इस पार्क में आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
पढ़ें: एक्सप्रेसवे बनेगा राजनीति का केंद्र, जुड़ेगा पूरे देश से
विज्ञापन
लेकिन पार्क की दोनों मुख्य द्वार पर बनी पार्किंग बहुत छोटी है। इस कारण लोगों को सड़क के किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती है।
इस समस्या से निपटने के लिए हुडा की ओर से पार्क के साथ वाली सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। यहां पर खाली पड़ी हुई जगह में इंटर लॉकिंग टाइलें लगाई जा रही हैं। ऐसा होने से पार्क के साथ काफी जगह पक्की हो जाएगी।
जिससें लोगों की वाहनों को आसानी से यहां पर खड़ा किया जा सकेगा। हुडा कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही रोड कुछ चौड़ा हो जाएगा। सेक्टर 11-12 की डिवाइडिंग रोड की तरफ से टाउन पार्क के साथ होकर गुजरने वाली वाली सड़क पर स्लीप रोड भी बनाए जा रहा है।