फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building plans were not made, the 13 flats, seal

 बिल्डिंग प्लान पास नहीं कराया, बना दिए 13 फ्लैट, सील   

Fri, 23 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 23 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Building plans were not made, the 13 flats, seal
एएमडी ने सील ‌कराए फ्लैट - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने शुक्रवार को गांव वजीराबाद में अनधिकृत रूप से बनाए जा रहे 13 फ्लैटों को सील कर दिया। बता दें कि निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश के निर्देश पर इस प्रकार के निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम से बिना स्वीकृति के निर्माणों और उनके बिजली कनेक्शन व मीटरों को सील करने के साथ तोड़ने की भी कार्रवाई समय पर हो रही है। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की। इसके बावजूद निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने 13 फ्लैटों को सील कर दिया।
विज्ञापन


यह सभी भवन बिना बिल्डिंग प्लान पास कराए बनाए गए थे। ऐसे निर्माणों पर नगर निगम सख्त है। निगमायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें सील करके संबंधी कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम ने लोगों से अपील की कि वह इस प्रकार के भवनों व फ्लैटों को नहीं खरीदें। इससे उनके पसीने की कमाई बर्बाद हो सकती है। अतिक्रमण के खिलाफ भी लगातार अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार को सोहना रोड पर कार्रवाई की गई थी। 
  
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed