फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   building collapsed in satya niketan deceased naseem was sole bread earner in family started work two months ago

सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज: परिवार में अकेला कमाने वाला था मृतक नसीम, दो महीने पहले शुरू किया था काम

Tue, 26 Apr 2022 01:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 01:46 AM IST
सार

आजाद ने बताया कि नसीम ने सत्य निकतेन में दो महीने पहले काम करना शुरू किया था। इसके लिए बिहार से इन मजदूरों को लाया गया था। ये मजदूर इमारत में ही रहते थे। ताकि अवैध निर्माण की जानकारी लोगों को न लगे।

विज्ञापन
building collapsed in satya niketan deceased naseem was sole bread earner in family started work two months ago
इमारत से मजदूर को बाहर निकालते सुरक्षा कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मृतक नसीम अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी रिजवानी के अलावा चार बेटी व तीन वर्ष का एक बेटा है। चारों बेटी स्कूल जाती हैं। नसीम के भाई आजाद ने बताया कि उसकी भाभी गांव में छोटा-मोटा काम करती है। नसीम के दिल्ली आने के बाद भाभी ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद नसीम घर में अकेला काम करने वाला रह गया था। नसीम दो महीने पहले ही दिल्ली आया था। भाई ने बताया कि वह दिल्ली नहीं आना चहाता था, मगर ठेकेदार रईस नसीम को अतिरिक्त मजदूरी देने का वादा कर उसे दिल्ली ले आया था। नसीम के परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन


सत्य निकेतन में दो महीने पहले काम करना शुरू किया था
आजाद ने बताया कि सत्य निकतेन में दो महीने पहले काम करना शुरू किया था। इसके लिए बिहार से इन मजदूरों को लाया गया था। ये मजदूर इमारत में ही रहते थे। ताकि अवैध निर्माण की जानकारी लोगों को न लगे। इमरान अपने चाचा नसीम के साथ खाना खाता था। इमरान कुछ दूरी पर रहता है और मजदूरी करता है। वह सोमवार दोपहर को करीब 1.40 बजे नसीम के पास खाना खाने पहुंचा था। वहां पहुंचकर उसे हादसे की जानकारी हुई। इमरान ने आजाद व गांव में हादसे की जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed