फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   building collapsed in delhi Karol Bagh

करोलबाग में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं, चार लोग निकाले गए सुरक्षित

Sat, 23 Feb 2019 08:44 PM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Sat, 23 Feb 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
building collapsed in delhi Karol Bagh
करोल बाग में इमारत से बुजुर्ग को निकातला पुलिसकर्मी - फोटो : ANI

करोलबाग के देव नगर में शनिवार देर शाम एक जर्जर मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने इमारत की पहली मंजिल पर मौजूद चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि मलबे के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी लेकिन मलबा हटाने के बाद वहां कोई नहीं मिला। 

विज्ञापन




 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात करीब आठ बजे इमारत का एक हिस्सा गिरा था। तुरंत ही राहत कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले मकान में काफी जगह पर दरारें आ गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed