फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   builders of greater noida who have got completion certificate must quickly hand over flats to buyers

कंप्लीशन ले चुके बिल्डर जल्द दें पजेशन, ग्रेनो प्राधिकरण बिल्डरों को भेजेगा नोटिस

Tue, 29 May 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 29 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
builders of greater noida who have got completion certificate must quickly hand over flats to buyers

कंप्लीशन सर्टिफिकेट कई महीने तक रजिस्ट्री न करने और पजेशन न देने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डरों से नाराजगी जाहिर की है। ऐसे बिल्डरों को नोटिस जारी होगी, जिसमें पजेशन न देने कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खरीदार शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं कि बिल्डर खरीदारों से बकाया रकम वसूलने के लिए अधूरे प्रोजेक्ट का कंप्लीशन सर्टिफिकेट ले लेते हैं। उसके बाद खरीदारों को पत्र भेजकर बची हुई रकम भी ले लेते हैं। साइट पर फिनिशिंग का काम चलता रहता है। रजिस्ट्री का पैसा भी जमा करा लेते हैं, जबकि रजिस्ट्री नहीं करते। इससे खरीदारों को पजेशन नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


इस पर एसीईओ बीके त्रिपाठी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ऐसे बिल्डरों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिन बिल्डरों की ऑडिट हो चुकी है। उनका एक्शन प्लान भी सबमिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर अमल करते हुए प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ ने चेताया है कि अगर बिल्डरों ने शीघ्र पजेशन देना शुरू नहीं किया तो अब उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने और वक्त देने से इंकार किया है।  


250 घरों का पजेशन जल्द
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 स्थित कासा ग्रींस प्रोजेक्ट में 250 फ्लैट पजेशन के लिए तैयार हैं। खरीदारों को पजेशन देने से पहले सीएमडी नवीन गोयल की तरफ से सोमवार को माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें खरीदार भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में कुल 850 फ्लैट हैं, जिनमें पहले फेज के तहत 250 घर देने थे। तय समय पर पजेशन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed