फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Builders employees were mortgage if they not get possession

कब्जा न मिलने पर बिल्डर के कर्मचारियों को बंधक बनाया, 2010 में खरीदा था फ्लैट

Mon, 20 May 2019 12:54 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 May 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Builders employees were mortgage if they not get possession
- फोटो : अमर उजाला

ग्रेनो वेस्ट के इको विलेज वन प्रोजेक्ट के खरीदारों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वर्ष 2010 से अब तक कब्जा नहीं मिलने से गुस्साए खरीदार बिल्डर से मिलने की मांग पर अड़ गए और कर्मचारियों बंधक बना लिया। बाद में मौके पर पहुंचकर बिल्डर कंपनी के निदेशक ने जून से कब्जा देने का आश्वासन देकर खरीदारों को शांत कराया।

विज्ञापन


खरीदारों ने बताया कि इको विलेज वन के टावर ए-2 और ए-3 में 900 फ्लैट हैं। वर्ष 2010 में फ्लैटों की बुकिंग की थी। बिल्डर ने वर्ष 2012 तक कब्जा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं दिया है। पिछली बार बिल्डर ने मई-जून में कब्जा देने का आश्वासन दिया था। 20 से अधिक खरीदारों ने बकाया धनराशि भी जमा कर दी, लेकिन अब तक कब्जा नहीं मिला है। अगले दो से तीन माह में पजेशन की उम्मीद भी नहीं है। 
विज्ञापन


नाराज सैकड़ों खरीदारों ने रविवार को प्रोजेक्ट पर पहुंचकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की और कंपनी चेयरमैन से मिलने की मांग की। बिल्डर के नहीं आने पर उनके अधिकारी संजय जोशी व वीके मिश्रा को सीआरएम ऑफिस में दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। उसके बाद निदेशक विकास कंसल मौके पर पहुंचे और चेयरमैन के शहर में न होने की बात कहकर जल्द पजेशन शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कब्जा नहीं मिला तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में यतींद्र त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, चितरंजन, मीनू, अपर्णा, राकेश सिंह, ज्ञानेश आदि खरीदार मौजूद रहे। हालांकि, कंपनी प्रवक्ता की तरफ से प्रदर्शन की जानकारी न होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed