{"_id":"fe2ee34d3b35f37710d37a51e6614b8e","slug":"builder-s-bouncer-attacks-on-lobbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बाउंसरों ने शुरू कर दी निहत्थों पर फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब बाउंसरों ने शुरू कर दी निहत्थों पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 Jun 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जीटा-वन स्थित एक बिल्डर साइट पर पांच महीने से काम कर रहे मजदूरों को पगार नहीं मिली है। लिहाजा बृहस्पतिवार को उन्होंने साइट पर काम बंद करके हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस पर बिल्डर के बाउंसर मौके पर पहुंचे और कई मजदूरों के साथ मारपीट की। इस घटना से मजदूर उग्र हुए तो बाउंसरों ने हवाई फायरिंग की। उधर, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए समझौता होने की बात कही है।
विज्ञापन
जीटा सेक्टर में एक बिल्डर साइट है, जहां पिछले कई साल से काम चल रहा है। आरोप है कि बिल्डर के ठेकेदार ने मजदूरों को पांच महीने से पगार नहीं दी। मजदूरों ने कई बार बिल्डर और ठेकेदार से बात भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी जब बिल्डर के अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर बाउंसरों के साथ पहुंच गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत करके मामला शांत कराया गया।
हालांकि लेबर ठेकेदार को कई बार बुलाया, पर वह नहीं आया। सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक होम सिंह यादव का कहना है कि मजदूरों ने हंगामा तो किया था, लेकिन फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं है।