{"_id":"66d46a431aa9e3982c03606a","slug":"builder-increases-dg-rate-in-royal-heritage-society-noida-sector-70-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में बिल्डर ने डीजी रेट में की बढ़ोतरी, लोगों ने पुलिस को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में बिल्डर ने डीजी रेट में की बढ़ोतरी, लोगों ने पुलिस को बुलाया
Sun, 01 Sep 2024 06:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:51 PM IST
सार
बल्लभगढ़ सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में बिल्डर ने डीजी रेट में चार रुपये की बढ़ोतरी कर दी। सोसाइटी के लोग बिल्डर के कार्यालय पर मैनेजर से मिलने के गए, लेकिन वह आए नहीं।
विज्ञापन
रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बल्लभगढ़ सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में ग्लोबल रखरखाव बिल्डर की ओर से डीजी रेट में चार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। जिसको लेकर रविवार को सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर कार्यालय पर जाकर हंगामा किया। सोसाइटी के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को भी बुलाया।
विज्ञापन
रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में करीब 1500 फ्लैट हैं। जिसमें 7500 से अधिक लोग रहते हैं। इस सोसाइटी के लोग बिल्डर को लाखों रुपये का रखरखाव चार्ज देते हैं। इसके बावजूद भी उनको मूलभूत सुविधा के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में ग्लोबल रखरखाव कॉरपोरेशन की ओर से देखरेख की जाती है। कॉरपोरेशन की ओर से 30 अगस्त को सोसाइटी के लोगों को ईमेल के जरिए अवगत कराया कि एक सितंबर से डीजी रेट में बढ़ोतरी की जा रही है। पहले जो 24 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किया जाता था वह अब 28 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किया जाएगा। अचानक रेट बढ़ाने का कोई स्पष्ट कारण भी लोगों को नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
ईमेल मिलने के बाद आरडब्ल्यूए की ओर से जवाब मांगा गया है कि किस आधार पर रेट में बढ़ोतरी की गई है। इस मामले को लेकर रविवार को सोसाइटी के करीब 200 से अधिक लोग मैनेजर के कार्यालय पर गए लेकिन वह पर कोई चौथी श्रेणी का कर्मचारी मौजूद था। जिसको कहा कि मैनेजर को बुलाया जाए, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई मैनेजर नहीं आया। जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सोसाइटी के लोगों की समस्या को सुना और शांत कराकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन