नोएडा: बिल्डर्स की मनमानी, बंद कर दी पानी की सप्लाई, सड़कों पर उतरे सोसायटी के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा स्थ्ति ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-2 सोसायटी के लोगों ने असुविधाओं को लेकर शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिल्डर को स्टाफ को सोसायटी के अंदर नहीं आने दिया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर बिल्डर ने सोसायटी में पानी की आपूर्ति बंद करा दी। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को भी हटा दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हुई। सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
असुविधाओं को लेकर सोसायटी के लोगों ने 10 जून को प्रदर्शन किया था। तब बिल्डर के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे और बिल्डर को 14 जून तक का समय दिया था, लेकिन बिल्डर की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके विरोध में शनिवार की सुबह सोसायटी के लोग गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठ गए और बिल्डर के स्टाफ को अंदर आने से रोक दिया। लोगों का आरोप है कि इस बात से नाराज होकर बिल्डर ने कई टावर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी।
सुरक्षाकर्मियों को भी हटा दिया। इससे सोसायटी के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस के हस्तक्षेप से दो घंटे के बाद बिल्डर ने पानी की आपूर्ति शुरू की। सुरक्षाकर्मियों को भी वापस तैनात किया गया। प्रदर्शन करने वालों में राजन राय, नवदित कुमार, धर्मवीर, वैभव मिश्रा, मोहिंद्र, प्रवीण कुमार, अभय शंकर, आलोक पांडे, आलोक शर्मा, अवधेश वत्स, अनंत शुक्ला, कौशल सिंह, प्रशांत अवस्थी, माधव मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, विजय रावत, विनीत कुमार मौजूद रहे।
बिल्डर पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, दी तहरीर
सोसायटी के लोगों ने बिसरख कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि बिल्डर को एनपीसीएल से 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है। जबकि, फ्लैट मालिकों से 7 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल ले रहा है।
सोसायटी में 1600 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। जबकि, जरूरत 4800 केवीए के ट्रांसफार्मर की है। जिसका पैसा बिल्डर ले चुका है। वहीं एनपीसीएल से 500 किलोवाट का कनेक्शन लेकर फ्लैटों में 4000 से अधिक किलोवाट के कनेक्शन बांट दिए गए।
सीवेट ट्रीटमेंट प्लांट अब तक चालू नहीं है। सीवर का पानी अवैध तरीके से नाली में बहाया जा रहा है। बिल्डर पर धोखाधड़ी, वादा खिलाफी और आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
- सोसायटी के लोगों ने तहरीर दी है। तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।- अखिलेश त्रिपाठी, प्रभारी, बिसरख कोतवाली