{"_id":"57260c9f4f1c1b55035cd034","slug":"builder-blockade-warning-buyers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 साल से नहीं मिला फ्लैट तो साइट पर प्रदर्शन, बिल्डर के घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 साल से नहीं मिला फ्लैट तो साइट पर प्रदर्शन, बिल्डर के घेराव की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 02 May 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट खरीदारों का प्रदर्शन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल के वादे के बावजूद सात साल बाद भी पजेशन न मिलने से नाराज जेपी अमन के फ्लैट खरीदार रविवार को सड़क पर उतर आए। तपती गर्मी में दो घंटे तक बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे फ्लैट खरीदार सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन की साइट पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कंपनी के दो प्रतिनिधि अजीत कुमार और अरुण कुमार जैसे ही पहुंचे खरीदारों ने उन्हें घेर लिया। करीब दो घंटे तक बातचीत और बहस का दौर चला। बिल्डर और प्राधिकरण के साथ ही खरीदारों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और बच्चों ने भी खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
फ्लैट खरीदार डॉ. कर्नल एसके नागरथ ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने 27 टावरों में करीब 3200 फ्लैटों की योजना 2009 में लांच की थी। खरीदारों ने इसी प्रोजेेक्ट में फ्लैट बुक कराया। खरीदार लगभग पूरी कीमत जमा कर चुके हैं। बिल्डर ने 2012 में पजेशन का वादा किया था जो अब तक नहीं मिला है। जिस गति से निर्माण चल रहा है, उससे आने वाले दो वर्षों में भी पजेशन की स्थिति नहीं दिख रही। दो साल से निर्माण भी रुका हुआ है। खरीदारों ने शीघ्र ही नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर के मुख्य दफ्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान विपिन त्यागी, अशोक बेरी, गिरिधर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुकिंग के समय के रेट पर हो रजिस्ट्री
खरीदारों का कहना है कि पजेशन मिलने में देरी से फ्लैट खरीदारों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तो किराये पर रहते हुए ईएमआई भरनी पड़ रही है। दूसरे, फ्लैट पर जितनी देरी से पजेशन मिलेगा उतनी देरी से रजिस्ट्री होगी। रजिस्ट्री सर्किल रेट पर होगी। सर्किल रेट हर साल बढ़ जाता है। अगर दो फीसदी अतिरिक्त स्टांप लागू हुआ तो उसका भी बोझ उठाना पड़ेगा। खरीदारों ने बुकिंग से समय निर्धारित दर पर ही रजिस्ट्री की सुविधा देने की मांग की।
प्रदेश में रियल एस्टेट रेगुलेटरी बिल लागू करने की मांग
फ्लैट खरीदारों ने प्रदेश सरकार से 1 मई से लागू रियल एस्टेट रेगुलेटरी बिल को शीघ्र जारी की मांग की, ताकि बिल्डर और प्राधिकरण के बीच खरीदारों का पैसा न फंसे। घर खरीदने वाले को तय समय पर पजेशन मिले। खरीदारों ने प्राधिकरण व प्रदेश सरकार से मांग की कि भुगतान में देरी होने पर जितना ब्याज बिल्डर वसूलते हैं, उतना ही ब्याज खरीदारों को पजेशन देरी होने पर मिलना चाहिए। खरीदारों ने चेतावनी दी कि जिस तरह किसान कर्ज का भुगतान न कर पाने से आत्महत्या कर रहे हैं। उसी तरह खरीदार भी पजेशन न मिलने पर आत्महत्या को विवश होंगे।