फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Builder arbitrary, People upset

बिल्डर ने किया 500 परिवारों का जीना मुहाल

Tue, 19 Aug 2014 11:48 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
Builder arbitrary, People upset

फरीदाबाद सेक्टर-82 स्थित पार्क ग्रैंड्यूरा सोसायटी के करीब पांच सौ परिवार बिल्डर की मनमानी से परेशान हैं। 24 घंटे के अंदर लिफ्ट और एसी की बिजली कट करने से गुस्साए आरडब्ल्यूए ने मंगलवार को बिल्डर के खिलाफ कोर्ट की शरण ली है।

विज्ञापन


निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की मनमानी से लोगों का पारा चढ़ने लगा है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि बिल्डर के लोगों ने रविवार की रात 14 टावरों की एक साथ लिफ्ट बंद कर दी।
विज्ञापन


नतीजा लोग जहां तहां फंस गए। इसमें एक हार्ट पेशेंट भी एक घंटे तक एंबुलेंस में नीचे पड़ा रहा। बाद में लोगों ने उसे सीढ़ियों से किसी तरह आठवीं मंजिल पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लिफ्ट और फिर एसी की बंद की बिजली

Builder arbitrary, People upset

आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच घंटे बाद लिफ्ट शुरू कराई। उसके बाद सोमवार रात नौ बजे बिल्डर ने एसी बंद कर दी। लॉबी और क्लब में चल रहे एसी काम ही नहीं कर रहे।

मेंटेनेंस खर्च देने के बाद भी बिल्डर द्वारा दी गई सुविधाओं को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस उपायुक्त से तो की गई है। कोर्ट में भी केस दर्ज करा दिया गया।

उन्होंने बताया कि 14 टॉवरों के 716 फ्लैट में पांच सौ परिवार रह रहे हैं। जो आए दिन बिल्डर की मनमानी से त्रस्त हो चुके हैं। बिल्डर नहीं चेता तो अब कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed