फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget 2024 AIIMS and RML will be equipped with modern facilities

Budget 2024: आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे एम्स और आरएमएल, केंद्र सरकार ने पिछले साल के मुकाबले बजट बढ़ाया

Fri, 02 Feb 2024 03:19 AM IST
आकाश दुबे राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Feb 2024 03:19 AM IST
सार

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली एम्स को 2024-25 के लिए 4,523 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 388.33 करोड़ रुपये अधिक है।

विज्ञापन
Budget 2024 AIIMS and RML will be equipped with modern facilities
बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में केंद्र सरकार के अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट में खास प्रावधान किए गए हैं। इसके लिए एम्स और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बजट में 300 से 400 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। बढ़े हुए बजट की मदद से एम्स आने वाले दिनों में आधुनिक जांच मशीनें, रोबोटिक उपकरण और स्वास्थ्य देखभाल में अनुसंधान को बढ़ावा देगा। साथ ही, नई सुविधाओं का विस्तार करेगा, जबकि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आने वाले दिनों में नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें पहली बार रोबोटिक सर्जरी की मशीन भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े कई उपकरण भी अस्पताल में जोड़े जा सकते हैं। एम्स की तर्ज पर कई प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली एम्स को 2024-25 के लिए 4,523 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 388.33 करोड़ रुपये अधिक है। इससे पहले साल 2023-24 में 4134.67 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। 2022-23 में एम्स का बजट 4224.14 करोड़ था। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल को इस साल 1610 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इसमें 337.82 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। पिछले साल अस्पताल को 1272.18 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। कलावती सरन अस्पताल के बजट में 11.47 करोड़ का इजाफा किया गया है। पिछले साल अस्पताल का बजट 168.53 करोड़ था, जिसे इस बार बढ़ाकर 180 करोड़ कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका घटाया बजट
बजट में लेडी हार्डिंग अस्पताल को पिछली बार 768.15 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। इस बार 18.15 करोड़ की कमी कर 750 करोड़ का बजट दिया गया है। वहीं सफदरजंग अस्पताल का बजट पिछली बार 1853.34 करोड़ था, जिसमें 19.34 करोड़ की कमी कर 1834 करोड़ आवंटित किए गए हैं। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के बजट की बात करें तो इस बार 7.9 करोड़ की कमी की गई है। संस्थान को इस साल 227.20 करोड़ आवंटित हुए हैं।

विज्ञापन

एम्स पर खास नजर
डॉक्टरों की माने तो बजट में एम्स पर खास ध्यान रखा गया है। आने वाले दिनों में एम्स को स्वास्थ्य क्षेत्र में कई जिम्मेदारी दी जानी है। एम्स आईआईटी दिल्ली व अन्य संस्थानों के साथ मिलकर स्वदेशी उपकरण विकसित करने की दिशा में काम करेगा। ऐसे में न केवल अतिरिक्त बजट की जरूरत होगी, बल्कि विशेष अनुसंधान भी किया जाएगा।

एम्स में सुविधाओं को बेहतर व विस्तार करने के लिए मशीनें खरीदी जानी हैं। इसके अलावा अनुसंधान की दिशा में भी काम किया जाएगा। इसे लेकर बजट बढ़ाने की मांग की गई थी। बजट बढ़ने के बाद इस दिशा में तेजी से काम हो सकेगा। एम्स में रोजाना 10 हजार से अधिक मरीज इलाज करवाने आते हैं। - प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा, मुख्य प्रवक्ता, एम्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed