{"_id":"5b44ef174f1c1b0f278b5bb5","slug":"btech-student-committed-suicide-in-south-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी हुई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी हुई हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट को जब पुलिस ने पढ़ा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा था।
घटना देश की राजधानी दिल्ली की। लोधी कॉलोनी इलाके में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि सुसाइड नोट से खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग रहा है।
छात्र परिवार का इकलौता चिराग था। छात्र के पिता इंजीनियर हैं और मां डिप्टी डायरेक्टर हैं। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पेशे से इंजीनियर वी.जोशी पत्नी मौसमी व बेटा राहुल (23) के साथ प्रगति विहार हॉस्टल, लोधी कॉलेानी में रहते हैं।

मौसमी सीबीएसई में डिप्टी डायरेक्टर हैं। वी. जोशी इन दिनों अमेरिका गए हुए हैं। मौसमी सरकारी टूर पर राजस्थान गई हुई थी। रविवार को वह पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला। मौसमी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया गया। रसोई में राहुल ने रस्सी के जरिये लोहे के एंगल से फांसी लगा रखी थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। खुदकुशी करने से पहले राहुल ने उसमें लिखा था कि मुझे माफ करना ये मेरी गलती है।
हालांकि, सुसाइड नोट से ये पता नहीं लगा कि राहुल ने खुदकुशी क्यों की। राहुल ने बंगलूरू स्थित एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से बीटेक किया था और वह एनएसडी में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घर में तीन दिन के अखबार पड़े मिले। इससे ऐसा लग रहा है कि राहुल ने छह जुलाई को फांसी लगाई थी। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि परिवार के लोग राहुल को इंजीनियर बनाना चाहते थे, जबकि राहुल एनएसडी की तैयारी कर रहा था।