फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BTech-B Pharma students used to loot two arrested

नोएडाः बीटेक-बी फार्मा के छात्र करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2019 05:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
BTech-B Pharma students used to loot two arrested
पकड़े गए छात्र - फोटो : अमर उजाला

बीटा-टू कोतवाली पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करने वाले ऐसे ही दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बीटेक का छात्र है और दूसरा बी फॉर्मा का। बीटेक छात्र के पिता दिल्ली पुलिस दारोगा हैं। दोनों के पास से लूट के दो हजार रुपये, एक लग्जरी कार व लोहे की रॉड बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान दो अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन निवासी गांव थोरा व कौशेंद्र निवासी गांव नगला भटौना रबूपुरा के रूप में हुई है। अमन ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, जबकि कौशेंद्र बीफॉर्मा करने के बाद अपने  अपने मामा के साथ मिलकर कंस्ट्रक्शन का काम करता है।
विज्ञापन


बीटा-टू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार चार बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास एक ट्रक चालक को ओवरटेक कर रोक रखा है। लूट की आशंका पर पुलिस अलर्ट हो गई। पीसीआर मौके पर पहुंची तो कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। रविवार सुबह ही एक ट्रक चालक से पांच हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने इनमें से दो हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि मौके से फरार दो साथी शातिर लुटेरे हैं। एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालकों से नगदी लूटने के साथ ही कार में लिफ्ट देकर भी लूटपाट करते थे।


शौक के लिए अपना ली दुनिया
अमन और कौशेंद्र ने शौक पूरा करने के लिए क्राइम की दुनिया में कदम रख दिया। दोनों ने बताया कि एक झटके में मोटी रकम हाथ लग जाती थी और आराम से कुछ दिन कट जाते थे। जैसे ही पैसे खत्म होते फिर वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed