फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bsp leader attacks on bjp and narendra modi.

'फूट डालो, दंगे कराओ और राज करो'

Thu, 04 Sep 2014 09:41 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
bsp leader attacks on bjp and narendra modi.

बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजाराम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पूर्व जनता से महंगाई कम करने का जो वादा किया था, उसे पूरा करने में वह असफल हुए हैं। 100 दिन के कार्यकाल में एनडीए सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है और अब भाजपा का असली चेहरा लोगों के समक्ष उजागर होने लगा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा गरीबों की हितैषी होने का दावा करती हैं लेकिन जब सत्ता में आती है तो गरीबों को पूरी तरह से भूल जाती हैं। राजाराम बृहस्पतिवार को एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फरीदाबाद-पलवल के सभी दावेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि देश की व्यवस्था में परिवर्तन करना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं हरियाणा पार्टी की ओर से सीएम कंडीडेट डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद ब्रिजेश पाठक, राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर, उमेश कश्यप, हरियाणा प्रभारी राजबीर सिंह, प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र तंवर, धर्मवीर भड़ाना एवं रामजी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हजकां नेता मूलचंद अग्रवाल व श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा के पोते अनूप शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थाम लिया।

'देश को बांटने की राजनीति कर रही भाजपा'

bsp leader attacks on bjp and narendra modi.

प्रभारी राजबीर सिंह ने दोनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हुड्डा सरकार द्वारा प्रदेश में गरीबों को वितरित किए जाने वाले 100-100 वर्ग गज के प्लाटों में भारी धांधली बरती जा रही है।

बीपीएल कार्डों में भी यही रैवेया चल रहा है। जरूरतमंद इस योजना के लाभ से वंचित हैं। साधन संपन्न लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा फूट डालो, दंगे करो, राज करो की राजनीति कर देश को विभाजित करने का काम करती है।
 
डॉ. शर्मा ने कुलदीप बिश्नोई व विनोद शर्मा के गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि बिश्नोई भूल गए हैं कि वर्ष 2005 में जब भजनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 67 सीटें जीती थीं तो उस दौरान विनोद शर्मा ने ही भजनलाल को मुख्यमंत्री बनने से रोका था। इसलिए कुलदीप बिश्नोई को इस गठबंधन पर पुनर्विचार करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो फरीदाबाद, मेवात व पलवल के लिए विशेष पैकेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed