{"_id":"628f87eba04f30539b52faef","slug":"bsp-leader-and-former-minister-nakul-dubey-joins-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पूर्व मंत्री व बसपा नेता रहे नकुल दुबे ने थामा कांग्रेस का दामन, राजीव शुक्ला ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पूर्व मंत्री व बसपा नेता रहे नकुल दुबे ने थामा कांग्रेस का दामन, राजीव शुक्ला ने दिलाई सदस्यता
Thu, 26 May 2022 07:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 26 May 2022 07:30 PM IST
सार
अप्रैल महीने में बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। गुरुवार को नकुल दुबे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
कांग्रसे महासचिव प्रियंका गांधी से मिले नकुल दुबे
- फोटो : Twitter/@INCUttarPradesh
विस्तार
बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पार्टी प्रमुख मायावती के करीबी रहे नकुल दुबे ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बताया जा रहा है कि नकुल दुबे ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से औपचारिक मुलाकात की।
विज्ञापन
इस साल अप्रैल महीने में बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्हें पार्टी ने अनुशासनहीनता करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की बात कहते हुए निष्कासित कर दिया गया था। है। बसपा सरकार व पार्टी में नकुल दुबे की गिनती बड़े ब्राह्मण चेहरे में होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन