फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSP Chief Mayawati on Azam Khan's remark against BJP MP Rama Devi

अब मायावती ने भी बोला आजम खान पर हमला, कहा- महिलाओं से मांगें माफी

Fri, 26 Jul 2019 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Jul 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
BSP Chief Mayawati on Azam Khan's remark against BJP MP Rama Devi
मायावती - फोटो : ANI

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सांसद आजम खान की टिप्पणी के बाद सियासी हंगामा जारी है। सत्ता पक्ष सहित कई दलों के नेताओं ने आजम के बयान को निंदनीय बताया है। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजम के बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मायावती ने आजम से उनकी टिप्पणी को लेकर उनसे महिलाओं से माफी मांगने को कहा है। आजम खान की बयानबाजी के बाद सूबे की सियासत में हलचल तेज होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि यूपी में रामपुर सीट से सपा सांसद आजम खान द्वारा कल लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया वह महिला गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


 


इससे पहले जयाप्रदा ने लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर सपा सांसद आजम खान के बयान को उनकी आदत बताते हुए सदस्यता रद्द करने की मांग की है। जयाप्रदा ने कहा कि आजम खान की मानसिक स्थिति खराब है। अगर भारत में रहना है तो महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।


गौरतलब है कि लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर सपा सांसद आजम खान की एक टिप्पणी पर भाजपा सदस्यों ने जोरदार विरोध जताया और उनसे माफी की मांग की थी।

पीठासीन सभापति रमा देवी ने ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019’ पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहे आजम से आसन की ओर देखकर बोलने को कहा था। इस पर आजम ने कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर भाजपा के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया।


पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गईं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए आजम से माफी मांगने को भी कहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed