फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSNL DGM 5 years imprisonment in Ghaziabad

गाजियाबाद: बीएसएनएल के डीजीएम को 5 साल की कैद, गुनाह जान पुलिस भी रह गई हैरान

Fri, 14 Sep 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 14 Sep 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
BSNL DGM 5 years imprisonment in Ghaziabad

अदालत ने पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाने वाले बीएसएनएल में तैनात डीजीएम को गुरुवार को पांच साल की सजा सुनाई। मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार रावत की अदालत ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। आरोपी डीजीएम पूर्व में चंडीगढ़ में भी तैनात रह चुका है।

विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि दिल्ली के कीर्ति नगर निवासी युवती की शादी एक जुलाई 2012 को सूर्य नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोपी उस समय बीएसएनएल विभाग में डीजीएम के पद पर तैनात था। ऐसा उसने कोर्ट में दिए गए बयानों में बताया है। शादी के दो दिन बाद युवक कंट्री इन होटल में हनीमून के लिए गया था। इसके कुछ दिन बाद ही वह पत्नी से फॉर्च्यूनर कार और दहेज में 50 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने भाई, भाभी और पिता को दी। इसके बाद तीन जुलाई 2012 को पीड़िता के पिता ने दोनों को समझाया था। इसके बाद भी आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था। इसकी शिकायत पीड़िता ने वुमन सेल में की और लिंकरोड थाने में पति के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई। अदालत में केस की सुनवाई हुई। अदालत ने गवाहों और सबूतों के आधार पर उसे दोषी माना और पांच साल कैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed