फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF arrests Pakistani infiltrator along International Border

Jammu: अरनिया सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 10:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Aug 2022 10:05 AM IST
सार

अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।

विज्ञापन
BSF arrests Pakistani infiltrator along International Border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

बीएसएफ ने भारत-अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा है। वह भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ के बाद घुसपैठिये को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुबह क्षेत्र की बिक्रम पोस्ट पर तैनात जवानों ने पाकिस्तानी क्षेत्र में कुछ हलचल देखी।

विज्ञापन


इस दौरान एक व्यक्ति भारतीय सीमा की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। उसे रोकने के लिए छह राउंड फायर किए गए। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए घुसपैठिये की पहचान मोहमद शाबाद (45) निवासी कोटली सियालकोट पाकिस्तान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तलाशी में उसके पास से कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। दस घंटे की पूछताछ के बाद बीएसएफ ने शाम के समय उसे अरनिया पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि 28 नवंबर 2008 में भी चिनाज पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवानों उमर फारूक पुत्र मोहम्मद मुश्ताक निवासी सियालकोट को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी सीडी बाइक 70 को चलाते हुए इस ओर आ रहा था। बता दें कि इससे पहले 25 अगस्त को बीएसएफ ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया था। सैनिकों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए से आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने घुसपैठिए को गोली मारी थी और वह रेंगता हुआ पाकिस्तानी सीमा में पहुंचने में कामयाब हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed