फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brutal murder: 100 consecutive picks Pierce in 10th student body

लगातार 100 सुए घोंपकर कर दी छात्र की हत्या

Thu, 13 Aug 2015 12:33 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
brutal murder: 100 consecutive picks Pierce in 10th student body

सुल्तानपुरी में 10वीं कक्षा के छात्र पुष्प रत्न (15) की नृशंस हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर 100 से अधिक सुए घोंपने के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


वारदात के समय उसका चचेरा भाई संदीप इसके बराबर में सोया था। संदीप का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने दोनों पर हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

हमले में संदीप ने घायल होने का दावा किया। पुलिस को संदीप की कहानी पर संदेह है। सुल्तानपुर थाना पुलिस संदीप से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बुआ के पास रहते थे दोनों तीसरी मंजिल पर था कमरा

brutal murder: 100 consecutive picks Pierce in 10th student body

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगंज, एटा यूपी निवासी पुष्प रत्न अपनी बुआ के घर पी-2 ब्लॉक, सुल्तानपुरी में रहता था। उसका बड़ा चचेरा भाई संदीप (16) साथ रहता था।


दोनों रोहिणी सेक्टर-3 स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। संदीप 11वीं में पढ़ रहा है, जबकि पुष्प 10वीं का छात्र था। बुआ ने दोनों को सोने के लिए तीसरी मंजिल पर एक कमरा दिया हुआ था।

मंगलवार रात को दोनों एक साथ सोए थे। इस बीच रात करीब 3.10 बजे पीसीआर को दोनों पर हमले की खबर मिली। पुष्प को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरा भाई बार-बार बदल रहा है बयान

brutal murder: 100 consecutive picks Pierce in 10th student body

उसकी गर्दन, छाती, कमर और शरीर के बाकी हिस्सों पर सुए के 100 से अधिक वार थे। इसके अलावा पुष्प का गला भी घोंटा गया था। पूछताछ के दौरान संदीप ने पुलिस को बताया कि सोते समय देर रात चार अज्ञात बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया।

हमले में संदीप बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो पुष्प का यह हाल पाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संदीप बार-बार बयान बदल रहा है। कहानी कुछ और है।

संदीप से पूछताछ कर छानबीन की जा रही है। संदीप के पिता मुन्नालाल और पुष्प के पिता डॉ. शैतान सिंह से भी पूछताछ की है। फिलहाल हत्या किसने की अभी साफ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed