फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brown broker arrested for making fake passport of Deepak Boxer

Delhi: भूरा दलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का बनाया था फर्जी पासपोर्ट व अन्य आईडी

Wed, 12 Apr 2023 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 07:51 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट व अन्य आईडी बनाने वाले मुरादाबाद निवासी महफूज खान उर्फ भूरा दलाल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Brown broker arrested for making fake passport of Deepak Boxer
महफूज खान उर्फ भूरा दलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट व अन्य आईडी बनाने वाले एजेंट मुरादाबाद यूपी निवासी एजेंट महफूज खान उर्फ भूरा दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके साथी, पोस्टमार्टम व पासपोर्ट सुविधा केंद्रों में सहायता करने वाले लोगों का पता कर रही है। फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए भूरा का मुरादाबाद, यूपी में अच्छा खासा नाम है। बॉक्सर की गिरफ्तारी के बाद ये फरार हो गया था। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रवीण दुग्गल व इंस्पेक्टर राकेश राणा की टीम विदेशी धरती से अपने गैंग को चला रहे गैंगस्टरों नजर बनाए हुई थी। इस दौरान इंस्पेक्टर प्रवीण दुग्गल को पता लगा कि गैंगस्टर बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला गिरोह यूपी के मुरादाबाद व बरेली से चल रहा है। मुरादाबाद, यूपी निवासी भूरा दलाल इस गिरोह को चला रहा है। इस टीम को 11 अप्रैल को सूचना मिली कि भूरा दलाल फर्जी पासपोर्ट व अन्य कागजात देने के लिए साथी से मिलने सेक्टर-15, रोहिणी में आएगा।

विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर प्रवीण दुग्गल की टीम ने यहां घेराबंदी कर मोहल्ला स्टेशन रोड, अगवानपुर, थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद, यूपी निवासी महफूज खान उर्फ भूरा दलाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 15 फर्जी पासपोर्ट, पासपोर्ट की दो फोटोकापी, सात आधार कार्ड, छह पेन कार्ड और छह वोटर कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी भूरा ने स्वीकार किया है कि फर्जी आईडी पर बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट उसी ने ही बनवाया था। इसने वर्ष 2016 से फर्जी पासपोर्ट बनाना शुरू किया था और अब तक काफी मात्रा में फर्जी पासपोर्ट बना चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
कानून की कमियां जानने के लिए की एलएलबी की पढ़ाई
मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में एमए करने वाले भूरा दलाल ने पढ़ाई करने वाले कटरा, जम्मू, अमृतसर, बैंगलुरू, सूरत व अन्य जगहों पर माता की चुन्नी सप्लाई करना शुरू किया। रामपुर, यूपी में माता की चुन्नी बनाने की इसके चाचा की यूनिट थी। वर्ष 2014 में पत्नी के गंभीर रूप से बीमार होने के बाद इसने ये काम बंद कर दिया और मुरादाबाद में लिबरा टूर एंड ट्रेवल्स का काम शुरू किया। इस दौरान वह बरेली, यूपी में स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के कार्यालय के बाहर एक एजेंट से मुलाकात हुई। इसके बाद ये फर्जी आईडी भी बनाने लगे। इन फर्जी आईडी पर फर्जी पासपोर्ट बनाते थे। इस गोरखधंधे को समझने के लिए इसने वर्ष 2016 में एलएलबी में दाखिला लिया था। कोरोना काल में इसका धंधा बंद हो गया। हालांकि इसने ऑनलाइन पासपोर्ट बनाना जारी रखा।


ऐसे बनवाया था बॉक्सर का पासपोर्ट  
बरेली के पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाद नवंबर, 22 में भूरा दलाल को एक व्यक्ति मिला। उसने रवि अंटिल के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाने की बात कही। भूरा इसके लिए तैयार हो गया। उसने रवि अंटिल के नाम से नत्था नांगला गोपालपुर, मुरादाबाद के पत्ते पर आधार कार्ड व पेन कार्ड बनाने के लिए पांच हजार रुपये लिए। फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए पांच हजार रुपये और लिए। भूरा बॉक्सर से रामपुर, यूपी में स्थित पासपोर्ट सेवा कैंप के बाहर 14 दिसंबर, 22 को मिला था। यहां पर पासपोर्ट बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। पोस्टमैन को आठ हजार रुपये देकर बॉक्सर को 19 दिसंबर को पासपोर्ट मिल गया था। भूरा के खिलाफ छाजलैट, मुरादाबाद में पहले एक मामला दर्ज है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed