दिखाने लाए थे रामलीला, बंधक बनाकर नाबालिग से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पालम से रामलीला दिखाने के बहाने गुड़गांव लाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराने के बाद छह आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार रात धनकोट गांव के पास सेंट्रो कार में एक युवती के साथ कुछ युवकों को संदिग्ध हालात में देखा गया। गांव वालों ने युवती व साथ बैठे छह लोगों को दबोच कर राजेंद्र पार्क थाना पुलिस को सौंप दिया।
तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार दिल्ली के पालम निवासी लड़की ने बताया कि कुनाल, मनोज व मोहम्मद इस्तहार नामक युवक उसे रामलीला दिखाने के बहाने गुड़गांव लेकर आए थे, जहां वे नवीन, दिवान व राजेश नामक युवक से मिले।
आरोप है कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी के बाद राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।
वहीं,नाबालिग का बयान अदालत में दर्ज कराया है। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि सामूहिक दुष्कर्म करने वालों में तीन ही लोग शामिल थे, जबकि अन्य युवकों ने सहयोग किया था।