फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Brothers' refuses to show, clashed with her boyfriend

‘ब्रदर्स’ दिखाने से किया इनकार, ब्वॉयफ्रेंड से भिड़ी युवती

Wed, 26 Aug 2015 07:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
'Brothers' refuses to show, clashed with her boyfriend

पैसिफिक मॉल में मूवी देखने आई एक युवती बुधवार सुबह अपने ब्वॉयफ्रेंड पर ही भड़क गई। दोनों के बीच हंगामा इतना बढ़ गया कि उन्हें चौकी ले जाना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवती ‘ब्रदर्स’ फिल्म देखना चाह रही थी, ब्वॉयफ्रेंड ने फिल्म दिखाने से इनकार कर दिया था। चौकी पर दोनों के परिवारों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया, जिसके बाद दोनों घर लौटे।
विज्ञापन


दिल्ली के विवेक विहार के रहने वाले युवक और युवती बुधवार को पैसिफिक मॉल में ब्रदर्स फिल्म देखने आए थे। सुबह करीब 11 बजे वे मॉल पहुंचे तो पता चला कि फिल्म का शो निकल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से आने के बावजूद युवती फिल्म देखने की जिद करने लगी। युवक ने कहा कि फिल्म निकल गई है। ऐसे में फिर कभी देखेंगे।

इस पर युवती रोते हुए युवक पर भड़क गई, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होने पर युवक ने भी उसे भला-बुरा कहा, काफी देर हंगामा रहा।

मॉल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस दोनों को चौकी लेकर पहुंची। इसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों को बुलाने पर युवक-युवती पुलिस से भी उलझ गए।

हालांकि कुछ देर बाद परिजन पहुंचे, जिसके बाद दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। एसआई सतेंद्र राय ने बताया कि दोनों के बीच आपसी विवाद के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed