'जेठ कर रहा था शिक्षिका के साथ घिनौनी हरकत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक शिक्षिका ने अपने जेठ पर 20 लाख रुपये हड़पने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण करने का आरोप जड़ा है।
पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर मोदीनगर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, आरोपी ने शिक्षिका पर साढ़े सात लाख रुपये हड़पने के कारण मनगढ़ंत आरोप लगाने की बात कही है।
तिबड़ा रोड निवासी पीड़ित महिला नगर के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। उसके मुताबिक वर्ष 2002 में पति का देहांत हो गया था। 2011 में जेठ ने लालच देकर उसका प्लॉट बिकवा दिया।
बच्चों को जान से मारने की दी थी धमकी
पीड़िता ने प्लॉट से आए 20 लाख रुपये जेठ को दे दिए। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसने 10 लाख रुपये आरोपी को और दिए थे। तीस लाख के एवज में आरोपी ने दस लाख कीमती का एक प्लॉट उसे दिलाया और 20 लाख रुपये 2014 में वापस करने की बात कही।
आरोप है कि जेठ ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया। यह सिलसिला कई महीनों तक चला। आरोप है कि पिछले दिनों रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और 21 मार्च को अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचकर पीड़िता के साथ मारपीट की।
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी। पीड़िता और आरोपी को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। उधर, आरोपी ने शिक्षिका पर अपने साढ़े सात लाख रुपये बताए हैं। इस कारण महिला उस पर झूठा आरोप लगा रही है।